सरकारी नौकरी चाहिए तो कर ले इन 5 टॉप एग्जाम की तैयारी।
12वीं के बाद कई स्टूडेंट्स चाहते हैं कि ज्यादा मेहनत करके जल्द ही सरकारी नौकरी मिल जाए। इसलिए यहां हम आपको बताएंगे टॉप सरकारी नौकरी (Sarkari Naukari) के बारे में, जिन्हें आप सीधे 10वी 12वीं के बाद अप्लाई कर सकते हैं अधिकतर विद्यार्थी 11वीं से ही ऐसी स्ट्रीम चुनते हैं, जिससे वे आगे सरकारी नौकरी जल्दी पा सकें। 12वीं के बाद सरकारी नौकरी (Sarkari Naukari) के लिए कई स्टूडेंट्स पहले से ही तैयारियां शुरु कर देते हैं, इसलिए आप यहां ऐसी टॉप सरकारी नौकरी (Top Govt Jobs) के बारे में जान सकते हैं।
एसएससी क्वाइड हेयर सेकेंडरी लेवल –
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल परीक्षा का आयोजन करता है। इसके तहत कई पोस्ट होती हैं, जैसे डाटा इंट्री ऑपरेटर , लोअर डिविजन क्लर्क जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट पोस्टल असिस्टेंट/ सॉर्टिंग असिस्टेंट कोर्ट क्लर्क आदि। सरकारी मंत्रालयों के विभिन्न विभागों के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों की भर्ती एसएससी परीक्षाओं के माध्यम से की जाती है। उपरोक्त भर्तियों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष होती है। वेतन 22 हजार से 36 हजार रुपए तक दिए जाते हैं।
राज्य पुलिस (state police)
12वीं के बाद विभिन्न राज्य पुलिस की नौकरी करने के अवसर देते हैं। इसमें कॉन्स्टेबल, सब इंस्पेक्टर और आरक्षित सशस्त्र पुलिस जैसे पदों के लिए भर्ती की जाती है। आंध्र प्रदेश पुलिस सिविल कांस्टेबल भर्ती, दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल, महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल वेतन 20 हजार रुपए तक होता है। आंध्र प्रदेश पुलिस भर्ती – सब इंस्पेक्टर, 18 से 27 वर्ष शुरुआती वेतन 37 हजार रुपए तक होता है। उत्तर प्रदेश कांस्टेबल, हरियाणा पुलिस भर्ती, ओडिसा सिविल कांस्टेबल भर्ती, भारतीय सिपाही कांस्टेबल भर्ती, गोवा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में भी 20 हजार रुपए तक के वेतनमान के साथ भर्ती होती है।