PM Kisan 13th Kist: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे करीब 12 करोड़ किसानों के खातों में अगले हफ्ते पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा. जी हां..सरकार ने 13वीं किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के जन्मदिन 27 फरवरी को पीएम किसान सम्मान निधि की नई किस्त (13वीं किस्त) जारी करेंगे. आपको बता दें कि मिशन कर्नाटक के तहत पीएम मोदी अगले हफ्ते शिवमोग्गा जाएंगे और वहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे.
करंदलाजे ने कहा कि सोमवार 27 फरवरी को बीएस येदियुरप्पा के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री हाई टेक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वह किसान सम्मान की नई किस्त जारी करेंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने अक्टूबर 2022 में दिल्ली से किसानों के खातों में 22,000 करोड़ रुपये की 12वीं किस्त जारी की थी. लाभार्थी किसानों के 14 करोड़ खातों में अब तक 2.70 लाख करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।
PM Kisan 13th Installment – Highlights
Scheme Name | Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana |
Objective of Scheme | Financial help to the eligible Farmers of India |
Total eligible Farmers | Around 11 Crore |
Article Category | Sarkari Yojana |
PM Kisan 13th Installment 2022 Release Date | जल्द ही जारी होंगे |
Total Amount Per Year | Rs. 6000 |
Installment/Kist Amount | Rs. 2000 |
PM-Kisan Helpline No | 011-24300606, 155261 |
Official Website | pmkisan.gov.in |
किसे मिलेगा पीएम किसान का पैसा
किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त को हासिल करने के लिए किसानों को पात्रता की कुछ शर्तों का पालन करना अनिवार्य है। जिन किसानों ने इस योजना के लिए KYC की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनकी पीएम किसान की किस्त अटक सकती है। पीएम-किसान योजना की 13वीं किस्त प्राप्त करने के लिए पात्र किसानों को 10 फरवरी, 2023 तक अपनी केवाईसी अपडेट करनी थी।