मुरादाबाद में बढ़ गए 84 हजार से अधिक नागरिया मतदाता।
UP Nikay Chunav 2022 जिला प्रशासन के द्वारा 15 नवंबर 2022 को प्रकाशित की गई सूची में 910326 कुल मतदाताओं की संख्या थी। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने दावे और आपत्तियों के निराकरण का समय प्रदान किया गया था।
नागरीय मतदाता फाइनल वोटर लिस्ट जारी।
नगर निकायों के चुनाव को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन ने फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया। बीते निकाय चुनाव के मुकाबले इस बार 9,27,492 मतदाता शहर की सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएंंगे। साल 2017 की फाइनल मतदाता सूची के मुकाबले इस पर नगर निकाय के चुनाव में 84 हजार से ज्यादा मतदाता बढ़ गए हैं। 2017 की फाइलन मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या यहां 8,41,924 थी जो अब बढ़कर 9,27,492 हो गई है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 नवंबर को किया गया था। इसके बाद दावे आपत्तियों का निराकरण करने के बाद 26 हजार मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।
आठ नगर पंचायतों में दिसंबर के माह में चुनाव होने की संभावना।
जनपद में एक नगर निगम, दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में दिसंबर माह में चुनाव होने की संभावना हैं। बीते एक माह से अफसर मतदाता सूची की दावे और आपत्तियों का निराकरण करने में जुटे थे। जिला प्रशासन के द्वारा 15 नवंबर 2022 को प्रकाशित की गई सूची में 9,01,326 कुल मतदाताओं की संख्या थी। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने दावे और आपत्तियों के निराकरण का समय प्रदान किया गया था।दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद बढ़े साढे़ 26 हजार मतदाता।
18 नवंबर को प्रकाशित की गई मतदाता सूची।
18 नवंबर को प्रकाशित की गई मतदाता सूची में दावे और आपत्तियों के निराकरण के बाद 9,27,492 शुद्ध मतदाता हैं। एडीएम प्रशासन सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सात नवंबर तक निकाय चुनाव की मतदाता सूची में कुल 26,592 नाम बढ़ाए गए हैं। जिसमें 5,962 मतदाताओं के नाम काटने की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही 1283 मतदाताओं के नाम और वार्ड भी संशोधित किए गए हैं।
2017 में 10 निकायों में कुल 8,51,924 मतदाता थे। जबकि इस बार जारी मतदाता सूची में पिछली बार के मुकाबले 84,568 नए मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। इस बार नई नगर पंचायत महमूदपुर माफी में चेयरमैन पद के लिए चुनाव होगा। बीते वर्ष इसे नगर पंचायत का दर्जा दिया गया था। जनपद में नगर पंचायतों की संख्या सात से बढ़कर आठ हो गई है। एडीएम प्रशासन ने बताया कि नई मतदाता सूची सभी तहसीलों में देखने के लिए उपलब्ध रहेगी। फाइनल सूची में मतदाताओं की संख्या
नाम मतदाताओं की संख्या
नगर निगम मुरादाबाद 6,64,609
नगर पालिका परिषद बिलारी 40,910
नगर पालिका परिषद ठाकुरद्वारा 38,616
नगर पंचायत भोजपुर-धर्मपुर 25,407
नगर पंचायत पाकबड़ा 34,480
नगर पंचायत अगवानपुर 27,105
नगर पंचायत कांठ 26,751
नगर पंचायत उमरी कला 14,345
नगर पंचायत कुंदरकी 28,052
नगर पंचायत महमूदपुर माफी 21,933
नगर पंचायत ढकिया 14,284